रांची, अगस्त 18 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के कुल्हई गांव में सोमवार देर रात जहरीले सांप के डंसने से 16 वर्षीय छात्रा संजू कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संजू तोकेन हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात संजू घर के अंदर जमीन पर बिछे बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान करीब रात एक बजे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। रात में अस्पताल पहुंचाने की सुविधा नहीं मिलने के कारण परिजन उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले जा सके और घर पर ही उसकी देखभाल करते रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: झाड़-फूंक में बीता समय, जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाई-बहन की मौत सुबह करीब छह बजे परिजन संजू को लेकर खूंटी सदर अस्पताल पहुंचे। हालांक...