रांची, अप्रैल 5 -- रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मशीही समुदाय द्वारा ईस्टर संडे पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कब्रिस्तानों में अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मोमबत्तियां जलाकर आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, सुख-शांति की कामना:इस मौके पर आरसी मिशन चर्च पिडुल में पादरी क्रिस्टोफर जोजो, सीएनआई चर्च ताम्बा में अनिल डाहंगा और जीएल चर्च रनिया में आतेन भुइंया सहित अन्य गिरजाघरों में धर्मगुरुओं की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। विभिन्न मंडलियों में लोगों ने प्रभु ईसा मसीह से क्षेत्र में सुख, शांति और भाईचारे की कामना की। इस दौरान महिला-पुरुष, युवक-य...