रांची, मार्च 29 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना। कार्यकर्ता जगह-जगह एकत्र होकर मोबाइल और टेलीविजन के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान कई स्थानों पर सामूहिक रूप से चर्चा भी की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...