रांची, जनवरी 31 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया पुलिस ने शनिवार को सराहनीय पहल करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल नौ मोबाइल फोन खोजने में सफलता पाई। मोबाइल पाने वालों में डोयंगेर, डाहू, तांबा, कराकेल, कोयटोली, टुटुकेल, गढ़सिदम एवं कुरुथ क्षेत्र के लोग शामिल हैं। अपने मोबाइल वापस पाकर लाभुकों ने खुशी जाहिर की और रनिया पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...