रांची, मार्च 12 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में गरमा धान की रोपाई शुरू हो गई है, जिससे किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। किसानों के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की तुलना में गढ़ा-दोन में पर्याप्त पानी है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गरमा धान में कीटों का प्रकोप कम होता है और मेहनत भी कम लगती है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलता है। हालांकि क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से फसल को नुकसान होने का डर भी बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...