रांची, मई 31 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आए दिन हाथियों द्वारा फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में रविवार रात एक जंगली हाथी ने बोंगतेल गांव में जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, हाथी ने सबसे पहले ग्रामीण किसान जॉन भेंगरा के बारी में बने कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद उपेंद्र सिंह एवं जेम्स कोंनगाड़ी के बागान में घुसकर आम की फसल को रौंद डाला, जिससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने वन विभाग एवं प्रशासन से उचित मुआवजा देने और हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है。

ग्रामीणों का भय ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों जंगली हाथियों के कई दल क्षेत्र में ...