रांची, मई 20 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं, राज्य सरकार की वादाखिलाफी एवं हाल ही में आई आंधी-तूफान से हुए नुकसान को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अंचल अधिकारी से मिलकर आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों एवं प्रभावित परिवारों को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। इस अवसर पर खूंटी जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने कहा कि किसानों, गरीबों और ग्रामीण जनता की समस्याओं के प्रति वर्तमान सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: भाजपा ने ब्लॉक ऑफिस पर धरना प्रदर्शन क...