रांची, फरवरी 27 -- रनिया प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र के कोटागेर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के निर्माण का चौथा वार्षिकोत्सव शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में 551 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत कोयल नदी से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली। मंदिर पहुंचने पर पंडित-पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कलश स्थापना के साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन भी प्रारंभ हो गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड हरी कीर्तन एवं दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.