रांची, दिसम्बर 22 -- रनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुल्हाई में शिक्षा परियोजना के तहत विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख नेली डहंगा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बिरेन कंडुलना उपस्थित थे। बैठक में नामांकन, छात्र उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उपस्थिति, अधिगम स्तर तथा पीएम-पोषण योजना के आच्छादन सहित विभिन्न शैक्षणिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पूर्व बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंच तक लाया गया तथा पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण साहू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रभारी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.