कानपुर, अप्रैल 16 -- सरवनखेड़ा संवाददाता। रनियां विद्युत उपकेंद्र में गुरुवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर की खामियों और भारी-भरकम बिलों के विरोध में हंगामा किया। भीड़ ने रनिया एक्सियन वा एसडीओ समेत कई अधिकारियों से बात कर समाधान की मांग की। यहां पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि जिन भी घरों में बिजली के पुराने मीटर लगे थे, उसमें जो बिल बनता था उसे अगले महीने जमा करना होता था। पैसों की तंगी के चलते तमाम उपभोक्ता एक - दो महीने बाद भी जमा कर सकते थे, लेकिन सरकार के आदेश पर जब से बिजली विभाग घर घर स्मार्ट मीटर लोगों के घरों के बाहर लगा रहा है उसमें काफी दिक्कतें आ रही हैं। चिराना निवासी कमलेश कुमारी बिजली घर पहुंची, उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद पहले से अधिक बिल ...