कानपुर, मई 19 -- सरवनखेड़ा संवाददाता। रनियां औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को भी मजदूरों का वेतन वृद्धि को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बाबजूद भी रनियां की तीन अलग इकाइयों में मजदूरों ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। अब मजदूरों को समझाने में अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रनियां की इकाइयों में मजदूर वेतन वृद्धि के साथ-साथ, अन्य सुविधा की भी मांग उठा रहे हैं।

मंटोरा आयल फैक्टरी में हंगामा रनियां-चिराना मार्ग स्थित मंटोरा आयल फैक्टरी में सुबह करीब आठ बजे मजदूरों ने वेतन वृद्धि को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों ने मेरी मांगे पूरी करो, के जमकर के नारेबाजी भी की। सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता, एसडीएम नीलिमा यादव, सुरभि शर्मा, सहायक श्रमायुक्त मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन से शासन की गा...