रनियां में टोरेंट की गैस पाइप लाइन में लगी आग
कानपुर, अप्रैल 19 -- सरवनखेड़ा संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में भी एकाएक तेजी आई है। रानियां थाना क्षेत्र के मंटोरा ब्रिज के पास टोरंटो गैस पाइप लाइन में अचानक आग लग गई है, तेज धमाके के साथ फुटपाथ के भीतर से लगभग चार पांच फीट उंची आग की लपटें निकलने लगी धमाके की आवज सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार शाम करीब साढ़े 8 बजे रनियां थाना क्षेत्र से गुजर रही टोरेंटो गैस की मुख्य पाइपलाइन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गईं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉपियो बाल-बाल बची स्थानीय लोगों ने तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.