कानपुर, जून 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कानपुर देहात द्वारा रविवार को रनियां के एक होटल में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 50-60 उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर उद्योग एवं व्यापार से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं।

सरकार की योजनाओं की जानकारी उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव द्वारा उपस्थित उद्यमियों का स्वागत करते हुए शासन द्वारा संचालित औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। जोन अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती अनुराग मालवीय, अध्यक्ष, रनियां सहकारी समिति राजीव माहेश्वरी, उदयवीर सिंह, विक्रम दुबे, हिमांशु सिंह एवं एसके सिंह सहित जनपद के अनेक प्रमुख उद्यम...