कोडरमा, जुलाई 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महासचिव एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएनपी श्रीवास्तव ने कोडरमा में दिवंगत रनिंग स्टाफ बी. चंपिया की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने चंपैया की मृत्यु की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने और रनिंग स्टाफ की कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि बी. चंपिया कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ कर्मचारी थे तथा रनिंग स्टाफ के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने महाप्रबंधक से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धनबाद मंडल में रनिंग स्टाफ के लगभग 18...