प्रयागराज, मार्च 19 -- वित्त मंत्रालय की ओर से भारतीय रेलवे के रनिंग स्टाफ, सहायक लोको पायलट, लोको पायलट, शंटिंग लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजरों को उपहार मिला है। 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू होने के बावजूद पिछले वर्ष 25 प्रतिशत माइलेज या किलोमीटर भत्ता लंबित था। जिसको गुरुवार को मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति जेसीएम बैठक में वित्त मंत्रालय ने दी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष आरडी यादव के प्रयासों से यह निर्णय लेना संभव हुआ। इस फैसले से भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यूनियन पदाधिकारियों के प्रति कर्मचारियों ने आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...