सहारनपुर, अगस्त 14 -- सहारनपुर। रनिंग स्टाफ के कैडर पुनर्गठन समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को सहारनपुर मुख्यालय पर एआईएलआरएसए की गेट मीटिंग हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित मीटिंग में कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों को लेकर आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शाखा अध्यक्ष अंकित कुमार एसके और सचिव मनीष जायसवाल ने लोको रनिंग कैडर के पुनर्गठन, सभी ग्रेड के रिक्त पद भरने और समयबद्ध पदोन्नति की मांग रखी। संगठन ने सहायक लोको पायलट को लेवल-6, लोको पायलट शंटर को लेवल-6, मालगाड़ी को लेवल-7 तथा सवारी और मेल को लेवल-8 करने की मांग की। साथ ही जिम्मेदारी, अनुभव और तकनीकी दक्षता के अनुसार वेतन संरचना तय करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- लोको रनिंग स्टाफ का कैडर पुनर्गठन जल्द करो, नहीं तो होगा चक्का जाम : एआईएलआरएसए कोषाध्यक्ष...