रनिंग रूम में बंद एसटीपी प्लांट जल्द शुरू होगा
चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेलवे कालोनी के रनिंग रूम के समीप स्थित बंद पड़े एसटीपी सह डब्ल्यूआरपी प्लांट को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया है। रविवार को डीआरएम तरुण हुरिया ने अधिकारियों के साथ इंजीनियरिंग विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 100 केएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि नाली में पानी न होने के कारण प्लांट बंद है। डीआरएम ने रेलवे कालोनियों में नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने लोको कालोनी होते हुए अकाउंट्स कालोनी, रेलवे स्कूल मैदान और कुसमकुंज तक नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले रेलवे कालोनियों में नालियों की होगी सफाई यह भी पढ़ें- मानसून के पूर्व रेलवे कालोनियों के नालियों की सफाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.