रामगढ़, मार्च 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रेलकर्मियों सहित सभी केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए मंहगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की अनुशंसा सातवें वेतन आयोग ने की थी। एक जनवरी 2024 से मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाने पर सभी प्रकार के भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो गई थी। लेकिन रेलवे के प्रमुख और फ्रंटलाइन कर्मचारी लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को मिलने वाले रनिंग भत्ते में रेल मंत्रालय ने इसे लागू नहीं किया। इसे बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड की टालमटोल नीति के विरुद्ध रेलवे के सबसे बड़े श्रमिक संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों में जोरदार तर्कसंगत मांग उठाई और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जोनल यूनियनों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी किया। रेल प्रशासन ने वित्तीय बोझ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.