चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के द्वारा नागपुर में ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सम्मेलन में रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, रनिंग स्टाफ की सुविधाओं, सुरक्षा एवं कार्य परस्थितियों पर चर्चा की गई। इस दौरान एआरआईएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस में कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए रेलवे बोर्ड के समक्ष 16 सूत्री मांगें प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि एक ओर केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) के 25 प्रतिशत से अधिक हो जाने पर विभिन्न भत्तों में वृद्धि का प्रावधान किया गया, वहीं रनिंग स्टाफ को मिलने वाले रनिंग अलाउंस/टीए में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं दी गई। नियमों एवं पूर्व प्रचलित व्यवस्था के अनुसार लगभग 25 प्रतिशत वृद्धि का...