गिरडीह, जून 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत चिरुडीह के दलित टोला रनवासेर में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर युक्त जलमीनार से ग्रामीणों को दो साल बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है। फलस्वरुप ग्रामीणों में व्यवस्था के खिलाफ रोष व्याप्त है। इस संबंध में गांव के राजेंद्र भूला, जगदीश भूला, टैटू भूला, मंगरु भूला, झरी भूला, रामजी भूला, लिलो भूला, साबू भूला, मंजू भूला, ब्रह्मदेव भूला, मीना देवी, रंजू देवी, मदोली भूला, रीना देवी एवं मनोज भूला आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत इस दलित बस्ती में संवेदक द्वारा करीब 2 साल पूर्व सोलर युक्त जलमीनार लगाकर गांव के सभी घरों में नल से पानी पहुंचाने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन का काम अधूरा, आक्रोश गांव में करीब 150 की आबादी है। यहां दो जलमीनार बनाकर छोड़ दिया ग...