सोनभद्र, मई 27 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला के जमतीहवा नाला के समीप बुधवार दोपहर जंगल में अचानक आग लग गई। सड़क किनारे सटे जंगल में लगी आग देखते ही देखते फैल गई, जिससे छोटे-बड़े पेड़ एवं वन संपदा को नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से जंगल में मौजूद साखू, सागौन और बांस जैसे बहुमूल्य पेड़ जलकर प्रभावित हुए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रनटोला जंगल में पहले भी कई बार आग लग चुकी है, जिससे हर वर्ष हजारों हरे पेड़ नष्ट हो जाते हैं। वन संरक्षण पर सरकार की तरफ से भारी धनराशि खर्च किए जाने के बावजूद जागरूकता की कमी और लापरवाही के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग स...