धर्मशाला, जून 14 -- नीतीश कुमार रेड्डी को हाल ही में अपनी गेंदबाजी और रनअप पर किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी इस ऑलराउंडर ने की, लेकिन उनका मानना है कि अभी उन्हें इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। नीतीश ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में अच्छी गेंदबाजी की। रेड्डी ने 4 ओवर में 31 रन दिए और दो विकेट लिए। मैच 25-25 ओवर का था। उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड स्थित कोच स्टीफन जोन्स के साथ काम किया था, जिससे वह बेहतर गति से सटीक गेंदबाजी करने लगे हैं। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के रनआउट की इनसाइड स्टोरी, शुभमन गिल से खास 'कनेक्शन' भारत के अग्रणी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने की समस्या से जूझते रहते हैं। इसलिए...