लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददातारेलवे की ओर से दो अप्रैल से रद्द ट्रेनों का विकल्प रोडवेज बसें बनेंगी। रोडवेज प्रशासन ने ट्रेनों के उन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं जहां-जहां बसों का संचालन पूर्व से चल रहा है। इसके अलावा लखनऊ से तीन अन्य रूटों पर रोडवेज की साधारण बसें दो अप्रैल से चलेंगी। एआरएम बनारसी राम ने बताया कि यात्रियों की मांग पर साधारण बसों की सेवा शुरू की जा रही हैं।बसों का समय-आलमाबाग से मथुरा: सुबह 8:30 बजे रवाना होकर शाम 4:00 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में मथुरा से शाम 5:30 बजे चलकर आलमबाग मध्यरात्रि 1:00 बजे पहुंचेगी।-आलमबाग से शाहजहांपुर रोजाना सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 पहुंचेगी। वापसी में शाहजहांपुर से दोपहर 2:00 बजे चलकर शाम 5:00 बजे आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी।-कैसरबाग से पीलीभीत रोजाना सुबह 9:00 बजे च...