मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री के निकट स्थित रद्दी के गोदाम में देर रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हजारों रूपों की रद्दी जलकर राख हो गई। काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर पशुपति एक्रीलोन फैक्ट्री के निकट हाजी यामीन का रद्दी का गोदाम स्थित है। रात्रि लगभग 10:00 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई और आज की ऊंची लपट निकलने लगी तो भगदड़ मच गई आसपास मौजूद वाहन चालकों, पूर्व प्रधान फरीदनगर मुखराम सिंह आदि ने मौके पर पहुंच कर आग़ पर काबू करने का प्रयास किया। किसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी देर तक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया लेकिन हजारों रूपयों की रद्दी जल कर राख हो गई। यह भी पढ़ें- तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें खाक

हिंदी हिन्...