रथ यात्रा हादसा : दो छात्रों की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
रांची, जुलाई 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान करंट लगने से हुई दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक चंदन कुमार के पिता सहदेव यादव के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। सहदेव यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार और उसका दोस्त 18 वर्षीय तीजेश्वर महतो, पिता करमपाल महतो, टाटी टूरा टोली निवासी, दोनों श्रीहरि प्लस-2 उच्च विद्यालय, तोरपा में 12वीं के छात्र थे। 20 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे दोनों स्कूल गए थे। दोपहर में लंच ब्रेक के दौरान वे अन्य दोस्तों के साथ नाश्ता करने निकले थे। यह भी पढ़ें- झारखंड में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के बीच 1100 वोल्ट का करंट दौड़ा, 2 छात्रों की मौत बयान के अनुसार, निधि वन रेस्टोरेंट के पास भगवान जगन्नाथ का रथ फंसा हुआ था, जिसे दो लोग सीध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.