रांची, जून 21 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर की ऐतिहासिक रथ यात्रा और मेले की सुरक्षा को लेकर रविवार को विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकार्ताओं ने बैठक की। यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में रांची महानगर के 16 नगरों के कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे। मंदिर परिसर से लेकर मेले तक सभी श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। वहीं, श्रद्धालु किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। महानगर के अध्यक्ष कैलाश केशरी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि प्रभु जगन्नाथ स्वामी का दर्शन करने अवश्य आएं। साथ ही संगठन की ओर से प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। बैठक में अंकित सिंह, कैलाश केशरी, चंद्रदीप दुबे, सुमन सिंह, मुकेश गिरी, योगेश खेड़वाल, अनिल तिवारी, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजय सिंह, विजय मिश्रा, अजय बैठा, पूज...