एटा, अप्रैल 1 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन जैन मेला पंडाल में प्रातः 7 बजे से श्रीजिन अभिषेक, शांति धारा एवं जन्मकल्याणक 'महावीर महामंडल विधान' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम पंडित विपिन स्वामी के निर्देशन में संपन्न हुआ। विधान में श्रावकों ने मांडना पर अर्घ सर्मपित किये। दोपहर में रथ यात्रा जैन मेला पंडाल से शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बड़े मंदिर पहुंची। रास्ते में भक्तों ने जगह-जगह रंगोली बनाकर प्रभु की मंगल आरती उतारी। बड़े मंदिर पहुंचकर श्रीजी का मंगल पाठ पश्चात अभिषेक कर प्रभु को वेदी में विराजमान किया गया। रात्रि 8 बजे से पुलक जन चेतना मंच परिवार ने नाटक का मंचन, भगवान महावीर के पांच नाम की प्रस्तुति तपोवन आर्ट ग्रुप दिल्ली ने की।इस दौरान पंचायत अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.