मधुबनी, मई 27 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। रथोस पंचायत के वार्ड संख्या तीन दुर्जोलिया गांव में जलापूर्ति संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। ग्रामीण वार्ड सदस्य पर जानबूझकर जल की आपूर्ति नहीं करने से आक्रोशित थे। वार्ड के दीपक साहु,अशोक साफी ,कुन्ती देवी आदि ने बताया कि पांच-छह साल पहले वाटर टंकी लगाया गया। लेकिन आज तक हमलोगों को नलजल का लाभ नहीं मिला है। वार्ड का वार्ड सदस्य विमल साह केवल अपना निजी काम सब्जी उपजाने के लिए नलजल का उपयोग करता है।वार्ड के लोगों को भीषण गर्मी में भी नलजल की आपूर्ति नहीं हो रही है।पंचायत के सिबौल गांव के रवीन्द्र यादव ने बताया कि पूरे पंचायत में नलजल की काफी लचर व्यवस्था है। वहीं अशोक साह ने बताया कि पीएचडी के नगरपालिका परिषद के आयुक्त से शिकायत करने पर एक दर्जन घरों में जल की आपूर्ति क...