सराईकेला, जुलाई 17 -- सरायकेला। रथयात्रा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के समक्ष शीश झुकाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि सरायकेला के 350 वर्षों के ऐतिहासिक इतिहास का एक गौरवशाली गवाह है। उन्होंने कहा कि यह सदियों पुरानी परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता की मजबूत कड़ी है। इस ऐतिहासिक परंपरा को संरक्षित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बड़ी घोषणा की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच खींचे महाप्रभु के रथ, उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक पलों के साक्ष...