वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। रथयात्रा चौराहे के पास बीते बुधवार को तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटना में बिरदोपुर (भेलूपुर) निवासी 51 वर्षीय कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन उसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चौकाघाट के पास साइकिल से जा रहे जगतगंज निवासी अरुण विश्वकर्मा ऑटो की टक्कर से घायल हो गए। बेनियाबाग के पास कार की टक्कर से रिक्शाचालक दुर्वाषा प्रसाद घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...