चक्रधरपुर, जुलाई 12 -- चक्रधरपुर । विश्वप्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के बांगरीपोसी और पुरी के बीच रथयात्रा मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन नंबर 08563 बांगरीपोसी पुरी रथयात्रा स्पेशल 15 ,23 और 24 जुलाई को 14.30 बजे बांगरीपोसी से रवाना होगी और यह ट्रेन दूसरे दिन 03.00 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 08564 पुरी बांगरीपोसी रथयात्रा स्पेशल 17, 25 और 26 जुलाई को पुरी से 01. 15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.30 बजे बांगरीपोसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले राजालोका, बुरामारा, कुचाई, भंजपुर, बारीपदा, जामसोले, कृष्णचंदरपुर, बेटनोटी, जोगाल, जुगपुरा, ठाकुरटोटा, रुपसा, हल्दीपाड़ा, टिकरापाल, बालेश्वर, नीलगिरी रोड, खंटापारा, पनपना, बहंगा बाजार, सोरो, मरकोना एवं रानीताल स्...