नई दिल्ली, मार्च 26 -- ज्योतिष शास्त्र में रत्न शास्त्र को विशेष महत्व दिया गया है, जिसमें अलग-अलग रत्नों के प्रभाव और उन्हें धारण करने के सही तरीके बताए गए हैं। इस विद्या के अनुसार 9 प्रमुख रत्न और 84 उपरत्न होते हैं, जो नौ ग्रहों से जुड़े माने जाते हैं। मान्यता है कि सही रत्न पहनने से करियर, व्यापार, धन और आत्मविश्वास से जुड़ी समस्याओं में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। हालांकि, किसी भी रत्न को धारण करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है, क्योंकि गलत रत्न पहनने से नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि करियर में सफलता पाने के लिए कौन-से रत्न उपयोगी माने जाते हैं और उन्हें पहनने के सही नियम क्या हैं।माणिक्य रत्न माणिक्य को सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता है और यह व्यक्ति के करियर में नेतृत्व क्षमता, सफलता और प्रभा...