नवादा, दिसम्बर 31 -- कौआकोल, एक संवाददाता। कौआकोल के सोखोदेवरा स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण आश्रम परिसर के राजेन्द्र भवन में तीन दिवसीय साहित्य समागम में देश-विदेश के साहित्यकारों का जुटान हुआ। अशोक स्मृति संस्थान हिसुआ, नवादा के बैनर तले आयोजित मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में पहुंचे देश-विदेश के साहित्यकारों को आश्रम के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार के द्वारा आश्रम में तैयार किए गए उन्नत किस्म के फल और फूलों के पौधा देकर विदा किया गया। संयोजक कवि ओंकार शर्मा कश्यप और संचालन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि लघु कथाकार व संपादक विभा रानी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक व साहित्यकार डॉ उषा सिन्हा, डॉ. मीना कुमारी परिहार, डॉ विजय विनीत, जापान के टोक्यो से आई हाइकू मर्मज्ञ कंचन अपराजिता, अनिल कुमार मिश्र, डॉ कुशकेत सिंह परिहार, ठाकुर सुभा...