नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- रत्नशास्त्र में कई ऐसे रत्नों का जिक्र है जो किसी की भी जिंदगी पलट सकते हैं। शास्त्र के हिसाब से हर ग्रह का एक खास रत्न होता है जो उसकी एनर्जी को मजबूत करता है। बात की जाए मूंगा की तो इसे रेड कोरल भी कहा जाता है। मूंगा का संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल ग्रह साहस, एनर्जी और कॉन्फिडेंस का ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है वो लोग आसानी से कोई भी फैसला ले लेते हैं। वहीं जिनकी कुंडली में ये ग्रह कमजोर होता है उनमें किसी ना किसी तरह का डर रहता है और हर वक्त घबराहट सी बनी रहती है। इसके अलावा ऐसे लोगों के काम भी अटकते जाते हैं। ऐसे में मूंगा कई लोगों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि ये मंगल ग्रह की एनर्जी को और भी मजबूत कर देता है। हालांकि ये हर किसी को सूट नहीं करेगा। तो ऐसे जानते हैं कि आखिर ...