नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Blue Sapphire Benefits: रत्न शास्त्र की दुनिया में हर एक रत्न कीमती और खास है। इस शास्त्र के अनुसार रत्न हमारी जिंदगी में पॉजिविटी ले आते हैं। ऐसा होता भी है क्योंकि माना जाता है कि सारे रत्न किसी ना किसी ग्रह से जुड़े हुए हैं और अगर कुंडली के हिसाब से इन्हें धारण किया जाए तो जिंदगी में आने वाली परेशानियां कम हो जाती हैं। अगर मेहनत करने के साथ-साथ सही रत्न धारण कर लिया जाए को काम में रुकावट नहीं आती है। वहीं गलत रत्न धारण करने से चीजें खराब भी हो सकती हैं। दरअसल हर एक रत्न अपने साथ कोई ना कोई एनर्जी जरूर लिए रहते हैं और इसी वजह से काफी पावरफुल भी माने जाते हैं। आज एक ऐसे ही रत्न के बारे में थोड़ा करीब से समझेंगे और वो रत्न है नीलम जिसे ब्लू सफायर के नाम से भी जाना जाता है। रत्न शास्त्र के हिसाब से इन रत्न का ताल्लुक...