रतसिया तिराहे से दो गैंगेस्टर गिरफ्तार
देवरिया, जून 11 -- बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रतसिया तिराहे से गुरुवार को गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र जवाहिर कुशवाहा तथा खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीबारी निवासी बलिस्टर यादव पुत्र विंध्याचल यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध भाटपाररानी थाना में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और लंबे समय से फरार चल रहे थे।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिवम सिंह, अजित प्रसाद एवं अंजली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- गैंग लीडर समेत सात पशु तस्करों पर गैंगस्टर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.