रामगढ़, जुलाई 1 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी शहीद जलेश्वर महतो की 33वीं पुण्यतिथि बुधवार को क्षेत्र के रतवे नाबाटांड़ में स्मारक स्थल पर मनाई गई। झामुमो परिवार की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत आयोजन समिति ने फूलमाला पहनाकर किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद जलेश्वर महतो की पत्नी सुशीला देवी, पुत्री ममता कुमारी, भाई रामेश्वर महतो व परिवार के अन्य सदस्यों ने शहीद वेदी व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बाद में मुख्य अतिथि समेत अन्य लोगों ने शहीद वेदी व प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नारेबाजी किया। इस दौरान आयोजित सभा में कई गणमान्य लोगों ने अपने...