मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- बंदरा। रामपुरदयाल स्थित मध्य विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को युवा संस्कृति संगठन की ओर से एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रतवारा और रामपुरदयाल के बीच रोमांचक मुकाबले में रतवारा की टीम ने बाजी मारी। संगठन की ओर से दोनों टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। संगठन के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। गौतम कुमार, बलवंत कुमार, आयुष कुमार, भोला कुमार, प्रकाश कुमार, मनीष कुमार, उदय कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...