रतलाम, अप्रैल 15 -- मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार रात को बवाल हो गया। यहां के बिलपांक थाना क्षेत्र के धराड़ गांव में मंगलवार रात बारात के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी और पथराव की घटना हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। एहतियात के तौर पर देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमलावर युवक इंदौर के निवासी हैं, जो शादी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेरुखान के नवासे की शादी भाटी बड़ोदिया रोड पर आयोजित थी। रात करीब 10:30 बजे बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, तभी कुछ युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से...