जमुई, दिसम्बर 29 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता। उद्योग जगत के प्रतीक एवं मानवता के सेवक रतन टाटा का आज 88 वा जन्मदिन है। जिन्होंने उद्योग जगत में देश ही नहीं विश्व में एक पहचान बनाया। जिन्होंने अपनी कमाई के अधिकांश हिस्सा समाज और देश को दिया। इसलिए आज देश के हर नागरिक को रतन टाटा बनकर देश की सेवा करनी चऋहिएं। उक्त बातें समाजसेवी सह जिले के ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार साह ने लक्ष्मीपुर के सुदूर वन स्थित गांव चौकियां में अपने संबोधन के दौरान कहा। मौक़ा था उद्योग पति रतन टाटा के जन्म दिन के अवसर पर गरीब, जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण का। इसके पूर्व समाजसेवी डॉ साह ने उद्योग जगत के प्रतीक रतन टाटा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद मंचासिन बुद्धिजीवियों ने भी पुष्प अर्पित कर रतन टाटा को नमन किया।।कंबल वितरण वन स्थ...