नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा (95) का शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अगस्त में सिमोन टाटा की हालत गंभीर थी और वे पार्किंसन रोग के लक्षणों से जूझ रही थीं। इसके बाद उन्हें दुबई से मुंबई लाया गया और डॉ. फारुख उदवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में जन्मी सिमोन पहली बार 1953 में 23 साल की उम्र में एक पर्यटक के रूप में भारत आई थीं। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात नवल टाटा से हुई। नवल तलाकशुदा थे और उनसे 26 साल बड़े थे। दोनों ने 1955 में शादी कर ली, जिसके बाद वे मुंबई में स्थायी रूप से बस गईं।नेहरू के सपने को किया साकार सिमोन टाटा ने कॉस्मेटिक्स ब्रांड लैक्मे और रिटेल चेन ट्रेंट लिमिटेड की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत से लैक्मे की चेयरम ...