जहानाबाद, अप्रैल 20 -- रतनी, निज संवाददाता स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वच्छता कार्यालय में समन्वयक दर्वेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते हीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) के मुनेंद्र कुमार ,गुड़िया कुमारी, पदमा कुमारी ,अनीश कुमार कश्यप सहित तमाम स्वच्छता पर्यवेक्षक ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत व सम्मानित किया गया। दरवेश कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ अभियान को धरातल पर पूरी तरह पारदर्शी तरीके से उतारना मेरा प्राथमिकता होगा। मालूम हो की एक सप्ताह पूर्व स्वच्छता समन्वयक राजेश कुमार को अरवल जिला में स्थानांतरण कर दिया गया था उसके बाद से यह पद खाली पड़ा था । यह भी पढ़ें- स्वच्छता समन्वयक को दी गयी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.