जहानाबाद, अप्रैल 14 -- रतनी, निज संवाददाता । प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुधवार को बैठक होगी। बैठक में दो तिहाई बहुमत दिखाना अनिवार्य होगा। मालूम हो की गत 30 मार्च को प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के खिलाफ विरोधी दल के पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को आवेदन दिया है। आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रखंड प्रमुख द्वारा मनमानी तरीके से कार्य कराया जा जाता है। पंचायत समिति सदस्यों को सामान्य रूप से योजनाएं नहीं दी जाती है सहित कई अन्य आरोप लोगों ने लगाया है। आवेदन के आलोक में प्रखंड प्रमुख द्वारा बुधवार को 11:00 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन सभागार में बैठक बुलाई गई है। प्रखंड में कुल 19 पंचायत समिति सदस्य हैं जिसमें 13 पंचायत समिति सदस्यों को बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है अन्यथा बैठक रद्द मानी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.