आरा, फरवरी 14 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। प्रखंड की रतनाढ़ पंचायत के मुखिया विनोद कुमार चौधरी का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार रहने के बाद दिल्ली स्थित एक अस्पताल में शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह स्थानीय गांव के ही रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । बताया जाता है कि वे पिछले कई वर्षों से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही इलाज करवा गांव आये थे, लेकिन पुनः तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली स्थिति एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए। क्षेत्र में उन्हें व्यवहार कुशलता के कारण एक अलग पहचान मिली थी।,यही कारण रहा कि वे लगातार दूसरी बार मुखिया पद पर जीत दर्ज कर काबिज रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.