कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में रतनलाल एकेडमी ने ब्लू स्टार एकेडमी को 87 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर हुए मैच में रतनलाल एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से अविराट त्रिवेदी ने नाबाद 81 रन, समर्थ सिंह ने 46 रन, अभय सिंह ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट ने चार और नयन सिंह ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ब्लू स्टार एकेडमी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से संस्कार गुप्ता ने नाबाद 49 रन बनाए। यह भी पढ़ें- नेक्स्ट जनरेशन क्रिकेट अकादमी ने स्काईलाइन स्पोर्ट्स क्लब को 103 रनों के अंतर से हराया गेंदबाजी में गोविंद गुप्ता और समर्थ सिंह ने दो-दो, सिद्धांत, अबुल फैजल, लकी और हार्दिक ने एक-एक विकेट लिया...