मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में पाटम फीडर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को अब बिजली की लचर व्यवस्था और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। बढ़ती परेशानियों को देखते हुए, क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ की लागत से एक नया पावर सब स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। गौरतलब है कि पाटम फीडर के लिए पावर सब स्टेशन जमालपुर विद्युत अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग 80 किमी रेंज के पाटम फीडर पर बोझ बहुत अधिक था, जिसमें बरियारपुर, मुंगेर सदर और जमालपुर के कई गांव शामिल है। इस बोझ को कम करने के लिए एक नया पावर सब स्टेशन रतनपुर में बन रहा है, जो जल्द ही चालू हो जाएगा। अब तक, 11 केवीए के पुराने तार और लंबे फीडर होने के कारण अक्सर फॉल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे उप...