रतनपुर गांव में पार्क व मूर्ति अनावरण सात को
इटावा औरैया, जून 1 -- महेवा। ग्राम रतनपुर ग्राम पंचायत अंदावा में विधायक निधि से निर्मित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण एवं पार्क का उद्घघाटन 7 जून रविवार को सुबह दस बजे से होगा। विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव शामिल होंगे। विधायक राघवेंद्र गौतम ने ब्लॉक एवं जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय व्यक्तियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का आवाहन किया है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.