मुरादाबाद, जून 5 -- ब्लॉक के ग्राम रतनपुर कलां में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बकेनिया से सरकारी अस्पताल होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के पास निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क लगभग 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से 720 मीटर लंबाई में बनाई जाएगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास को नई गति देगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के बाद यहां दूर-दराज से खिलाड़ियों का आना-जाना बढ़ेगा, ऐसे में सड़क बनने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन का आभार भ...