सासाराम, मार्च 9 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में रविवार को रास्ते को लेकर हुई विवाद व मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। मामाले में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना को लेकर दोनो पक्षो के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि रतनपट्टी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह एव रविन्द्र सिंह के बीच रास्ते को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। जो सीओ के कार्यालय सहित मामला न्यायालय तक भी पहुंचा है। इसी बीच उक्त रास्ते को लेकर दोनो पक्षो में हुई विवाद व मारपीट में एक पक्ष के चार महिलाओ समेत कुल आठ लोग जख्मी हो गये। जिनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर एक पक्ष के फुलेन्द्र सिंह के द्वारा सुरेंद्र सिंह, ब्रिदा कुमार सहित पांच लोगो के विरुद्ध थाने में ...