बिजनौर, मई 31 -- शिवाला कलां/नूरपुर। थाने के पुलिस चौकी रतनगढ़ से लगभग सौ कदम दूर किराएदारों से मकान खाली कराने को लेकर जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला व दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर मिलक निवासी अनीता देवी का गांव रतनगढ़ में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक मकान है। मकान स्वामी अनीता देवी के अनुसार उसने अपना यह मकान पड़ौस के गांव निवासी को कुछ माह पहले किराए पर दिया था। आरोप है कि किराएदार न तो किराया दे रहे और न ही मकान खाली कर रहे। रविवार की अपराह्न वह किराएदारों से मकान खाली कराने पहुंची तो उन्होंने मकान को खाली करने से साफ मना कर दिया और धमकी दी कि तुम कुछ भी करों वह मकान खाली नही करेंगे। अनीता देवी का आर...